विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला, और किसान-मांडविया

00 रायपुर के भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया की प्रेसवार्ता
00 नौ प्राथमिकताओं पर निरंतर प्रयास करेगी सरकार
रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में चार पिलर तैयार किया है। विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला, और किसान है, केंद्रीय मंत्री ने कहा, सरकार विकसित भारत के लिए नौ प्राथमिकताओं पर निरंतर प्रयास करेगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्हें कृषि, रोजगार और कौशल, बेहतर मानव संसाधन, सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाओं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, नवाचार, अनुसंधान और विकास और अगली पीढ़ी के सुधारों में उत्पादकता और लचीलेपन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेश टोटल में सोचते हैं। इसलिए अमृतकाल का विजन दिया है। आजादी के 100 साल बाद देश विकसित राष्ट्र हो, इसका रास्ता बताया है। गरीब, अन्नदाता, महिला और युवा के विकास पर फोकस किया। इन चार पिलर के विकास के लिय 9 प्राथमिकता तय किया है। किसान की लागत से डेढ़ गुना दाम पर उपज खरीदते है। 1.52 लाख करोड़ किसानों के लिए दिए है। ऑर्गेनिक खेती के नैनो यूरिया, नैनो डीएपी जैसे प्रावधान किए है। लैंड रिकॉर्ड सुधार, टाइटल सुधार पर फोकस किया गया। 1.48 लाख करोड़ का खर्च रोजगार लिंक इंसेंटिव पर होगा। युवा और रोजगार केंद्रित बजट है ये स्किल विकास के लिए विकेंद्रित एमएसएमई विकास का प्रावधान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सालाना 1 करोड़ युवा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। देश के टॉप 400 कंपनियों में इंटर्नशिप मिलेगा। पांच साल में 4 करोड़ युवा को रोजगार लायक बनाया जाएगा। पीपीपी मॉडल में ई प्लेटफॉर्म तैयार होगा। छोटे छोटे उद्यमी, कलाकार के उत्पाद को यहां जोड़ेंगे। 100 सिटी में मॉडल फूड स्ट्रीट तैयार कराएंगे। 1 करोड़ शहरी निवास के 10 लाख करोड़ देगी। 30 से 32 किमी प्रतिदिन एनएच रोड बन रहा। अमेरिका भी प्रतिदिन 30 किमी एनएच नही बना सका। इस मौके पर भाजपाध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेता, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *