भरत वर्मा का कुशलक्षेम जानने पहुंचे उपमुख्यमंत्री शर्मा व मंत्री वर्मा

रायपुर। बम्लेश्वरी मंदिर के रोपवे ट्राली गिरने के कारण कल विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भरत वर्मा हाथ में चोट आने के कारण उन्हें कल रायपुर के एमएमआई नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया। आज सुबह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्री टांक राम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय सहित कार्यकर्तागण भरत वर्मा से अस्पताल में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।










