गोयल एनर्जी, नवकार बिल्डकॉन व हरवंश सिंग की संपत्ति पर निगम ने जारी किया कुर्की वारंट

रायपुर। हीरापुर में स्थित संपत्ति गोयल एनर्जी एंड स्टील प्रा. लि. संचालक दीपक अग्रवाल व रितेश अग्रवाल को बकाया वर्ष 2022-23 से 2024-25 राशि-1320515 रूपये तथा हरवंश सिंग पिता महेन्दर सिंग, सुरजीत कौर पति हरवंश सिंग, रंजीत कौर पति-कृपाल सिंग, कृपाल सिंग पिता हरवंश सिंग बकाया वर्ष 2017-18 से 2024-25 राशि-1090890 रूपये एंव नवकार बिल्डकान के स्वामी भागीदार राजेश जैन, मोहन राज जैन एवं विनोद पिता पूरन लाल को बकाया वर्ष 2016-17 से 2024-25 राशि-1360195 रुपये संपत्तिकर की राशि भुगतान नही किये जाने पर कुर्की वारंट जारी किया गया।

गोयल एनर्जी, नवकार बिल्डकॉन व हरवंश सिंग की संपत्ति पर निगम ने जारी किया कुर्की वारंट
इसी तरह नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रं 8 के द्वारा सभी बड़े बकायादारों को 3 दिवस में संपत्तिकर का भुगतान किये जाने हेतु डिमांड बिल एंव डिमांड नोटिस के साथ अंतिम सूचना पत्र जारी कर अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इन बड़े बकायादारों द्वारा भुगतान नही किये जाने की स्थिति में इनकी संपत्ति को सील कर नाम सार्वजनिक कर दिया जायेगा। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

गोयल एनर्जी, नवकार बिल्डकॉन व हरवंश सिंग की संपत्ति पर निगम ने जारी किया कुर्की वारंट
कार्यवाही में जोन आयुक्त जोन क्रं 8 श्री ए.के. हालदार, राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक, जोन 8 कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता एंव सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद राव जाधव, राजस्व निरीक्षक श्री सुनील रघुवंशी, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री नंदकुमार वैष्णव, राजस्व उपनिरीक्षक श्रीमती नीलम सहारे राजस्व उपनिरीक्षक श्री मनीष भोई उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *