शशिबाला कन्या स्कूल में निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराज हुए निगम सभापति

00 15 जून तक हर हाल में निर्माण पूर्ण करने कहा, ताकि नए शिक्षा सत्र में कक्षायें प्रारम्भ हो सकें
रायपुर। नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने गुढिय़ारी की शशिबाला कन्या शाला के प्रगतिरत निर्माण कार्यों को 15 जून 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित जोन 2 अधिकारियों को दिया है, ताकि 16 जून 2025 से प्रारम्भ हो रहे नए शिक्षा सत्र से नई बिल्डिंग में कक्षायें लगायी जा सकें।
सभापति ने जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे एवं अन्य सम्बंधित जोन 2 अधिकारियों की उपस्थिति में शशिबाला कन्या शाला गुढिय़ारी में प्रगतिरत कार्यों को स्थल निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को तत्काल गतिमान करते हुए दिनांक 15 जून तक नया शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने के पूर्व हर हाल में निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए है, ताकि नया शिक्षा सत्र नए भवन में प्रारम्भ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *