मुख्यमंत्री ने विस परिसर में लगाया बेल का पौधा
रायपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रियों ने विधानसभा आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा आवासीय परिसर में बेल का पौधा लगाया, वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीताफल का पौधा रोपा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नीम और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हनुमान फल का पौधा लगाया। विधायकों ने भी अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए।