GST में सख्त ट्रैक पर ऑडिट – शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर, नया रायपुर संभाग-1 की कमान संभाली

GST में सख्त ट्रैक पर ऑडिट – शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर, नया रायपुर संभाग-1 की कमान संभाली

रायपुर – छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक महत्वपूर्ण पदोन्नति सामने आई है। विभाग की अनुभवी अधिकारी श्रीमती शारदा मिश्रा को असिस्टेंट कमिश्नर से पदोन्नत कर डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। पदोन्नति के साथ ही उन्हें नया रायपुर (अटल नगर) संभाग-1 के ऑडिट की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपने सधे हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण, अनुशासन और पारदर्शी कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली शारदा मिश्रा लंबे समय से विभाग में एक भरोसेमंद नाम रही हैं। यही कारण है कि विभाग ने उन्हें राज्य के सबसे महत्वपूर्ण संभागों में से एक नया रायपुर के ऑडिट जैसे संवेदनशील कार्य की कमान सौंपी है।

अब तक सचिव ट्रिब्यूनल के पद पर कार्यरत रहीं मिश्रा के पास विभागीय प्रक्रियाओं की गहरी समझ और अनुभव का मजबूत आधार है। उनके नेतृत्व में ऑडिट कार्यों में न केवल गति आने की उम्मीद है, बल्कि गुणवत्ता और पारदर्शिता भी नए स्तर पर पहुंच सकती है।

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी पदोन्नति पर खुशी जताते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बताया है। उनका मानना है कि श्रीमती मिश्रा के नेतृत्व में ऑडिट व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी और राजस्व निगरानी तंत्र को नई मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि नया रायपुर संभाग-1, राज्य के प्रमुख प्रशासनिक और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है, जहां जीएसटी ऑडिट की सटीकता और सतत निगरानी बेहद अहम मानी जाती है। ऐसे में शारदा मिश्रा की नियुक्ति को विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *