तेज रफ्तार कार ने 4 युवतियों को रौंदा,एक की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह 5 से 6 बजे के बीच की बतायी जा रही है। चारों युवतियां रोज मार्निंग वाक पर जाया करती थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। दुर्घटना के बाद भी वे नहीं रुके और कार लेकर तेजी से भाग निकले। उनकी गाड़ी ने न केवल राहगीरों को रौंदा, बल्कि रास्ते में सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और खड़ी दूसरी गाडिय़ों को भी टक्कर मारी। मृकर युवती का नाम प्रिया साहू बताया गया है जो कि दयालपुर बेमेतरा निवासी है। गली नंबर पांच तेलीबांधा में किराये के मकान में रहती थी और एक निर्जी फर्म में काम करती थी। घायल युवतियों के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी है। एक राहगीर युवक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *