44.30 लाख के अवैध डीजल-पेट्रोल के साथ 9 गिरफ्तार

रायपुर। रेंज साइबर थाना रायपुर और विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने रिंग रोड नंबर 03 के टेकारी चौक और पिरदा चौक स्थित दो यार्डों में छापामार कार्रवाई करते हुए टेकारी से 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल और पिरदा चौक के सूरज शाह के यार्ड से 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल को जप्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 44,30,000 रुपये बताई जा रही है को जप्त करने के साथ यहां से 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। लेकिन दोनों यार्ड के संचालक फरार हो जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। हैं, जिनकी तलाश जारी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेंज साइबर थाना रायपुर और विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने टेकारी चौक और पिरदा चौक स्थित दो यार्डों पर छापेमारी की। टेकारी चौक के यार्ड से 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल को जप्त किया जिसकी कीमत करीब 42,90,000 रुपये है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तीन ट्रक टैंकर, एक चाडी और दो प्लास्टिक पाइप भी बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई पिरदा चौक के सूरज शाह के यार्ड में की गई, जहां 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल, जिसकी कीमत लगभग 1,40,000 रुपये है, जब्त किया गया. इस मामले में अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित सरोज को गिरफ्तार किया गया. यहां भी एक ट्रक टैंकर, एक चाडी और दो प्लास्टिक पाइप जब्त किए गए।
आरोपियों के पास ज्वलनशील पदार्थों के संग्रहण और बिक्री के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर विधानसभा थाने में अपराध क्रमांक 492/25 और 493/25 के तहत धारा 287 बी.एन.एस. और 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *