273 नक्सली घटनाओं में 19 जवान शहीद व 88 जवान हुए घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में प्रश्नाधीन अवधि तक कुल 273 नक्सली घटनाएं हुई हैं जिसमें नक्सली-पुलिस मुठभेड़ की 92 घटनाएं शामिल हैं। नक्सली घटनाओं एवं मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 19 जवान शहीद एवं 88 जवान घायल हुये हैं। उक्त अवधि में माओवादियों द्वारा 34 आम नागरिकों की हत्या की गई, 137 नक्सली मारे गये तथा 171 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। नेताप्रतिपक्ष महंत के द्वारा पूछे गए एक अन्य प्रश्न के जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि 30 जून 2024 की स्थिति में कुल 790 नक्सली जेल में है, इनमें से 25 सजा प्राप्त तथा 765 नक्सली विचाराधीन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *