महासमुंद में विमल चोपड़ा हारे

महासमुंद। महासमुंद नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी निखिलकांत साहू ने 35 सौ से अधिक वोटों से हराया। नगर पालिका के वार्डों में भी भाजपा को झटका लगा है। ज्यादातर वार्ड पार्षद कांग्रेस के ही जीते हैं।
महासमुंद नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने पूर्व विधायक विमल चोपड़ा को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इस हार से भाजपा को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि महासमुंद नगरपालिका की सीट उसके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न मानी जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *