सर्चिंग से लौटने के दौरान बाइक सवार दो जवान करंट से झुलसे

कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे जवानों पर सर्चिंग से वापस बाइक से लौटने के दौरान बुधवार को हुए हादसे में बिजली की टूट कर गिर तार की चपेट में आने से बिजली की तार के करंट से दो जवान झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है ।
मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे, रास्ते में टूटकर बिजली का गिरा तार बाइक में फंस गया, बिजली के तार से बह रहे करंट की वजह से दोनों जवान झुलस गए, जिनमें से धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया है। वहीं संजय गढ़पायले की हालत सामान्य बताई जा रही है। जवानों के झुलसने की सूचना मिलने पर अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड़ उनकी स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। फिलहाल, दोनों घायल जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।










