टीचर्स एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर विकेएस एप्प का किया विरोध

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला बस्तर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव को शिक्षकों की मांगो और सम्मास्याओ को लेकर आज गुरूवार को ज्ञापन सौपा है । ज्ञापन में टीचर्स एसोसिएशन ने निजी मोबाइल फोन से विकेएस एप्प जे मध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराए जाने का कड़ा विरोध जताया है । टीचर्स एसोसिएशन ने विधायक किरण देव को कहा है, कि विद्या समीक्षा केंद्र के एप के माध्यम से शिक्षकों की एप-आधारित उपस्थिति पर तत्काल रोक लगाई जाए । इसके स्थान पर पारंपरिक प्रणाली अथवा शासन द्वारा वर्ष 2018-19 में प्रदत्त बायोमेट्रिक पंच मशीन से उपस्थिति ली जाए । एसोसिएशन ने आवेदन में मांग की कि पेंशन निर्धारण हेतु सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति तिथि से करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए पुरानी पेंशन निर्धारित करने की मांग की गई है।
इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2009 को तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा 29 अक्टूबर 2010 को आदेश जारी कर 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया गया है, सेवानिवृत होने पर छत्तीसगढ़ में 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा में पूर्ण पेंशन का नियम है, अत: भारत सरकार, उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड सरकार के समान 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा में पूर्ण पेंशन (अंतिम वेतन का 50′) का प्रावधान करने की मांग की गई। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक ङ्ख्र/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का जनरल आर्डर जारी करने की मांग रखी गई। शिक्षक से व्याख्याता पदोन्नति के लिए बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को ब्रिज कोर्स कराकर पदोन्नति प्रदान कराने की मांग की है । पदाधिकारियों से समस्याओं पर चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने अधिकारियो से चर्चा कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. लुदर सन कश्यप, डॉ. तुलादास मानिकपुरी जिला संयुक्त सचिव सहित बड़ी संख्या में सीजीटीए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *