गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर रेल्वे पुलिस मुस्तैद, बस्तर पुलिस अलर्ट पर

जगदलपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से इंतज़ामों को देखते हुए आज 25 जनवरी को रेल्वे पुलिस बल जगदलपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर रेल्वे स्टेशन परिसर जगदलपुर में वेटिंग हॉल, पार्सल ऑफिस, बुकिंग काउंटर, पार्किंग एरिया और प्लेटफॉर्म एरिया जैसे जगहों पर गहन एंटी-सबोटेज जांच किया गया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध प्रकार की सामग्री नहीं पाया गया। संपूर्ण रेलवे स्टेशन जगदलपुर में स्थिति सामान्य पाया गया।
आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर बस्तर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए जिले भर में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख मार्गों सहित एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं होटल, लॉज, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार जांच की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *