तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद पान ठेले को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

नारायणपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्यमार्ग पर बखरूपारा के पास आज रविवार की सुबह एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक पहले डिवाइडर से जा टकराया और फिर सड़क किनारे खड़े एक पान ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह के समय मार्ग पर आवाजाही कम होने से इस हादसे में कोई भी हताहत नही हुआ,और एक बड़ा हादआ टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क से हटकर बीचों बीच डिवाइडर को तोड़ता हुआ सीधे सड़क किनारे बने पान ठेले से टकरा गय। इस टक्कर से पान ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *