महाराष्ट्र के भामरागड मुठभेड़ मारे गये 5 नक्सलियों में 22 लाख के ईनमी 4 नक्सलियों की शिनाख्त छग निवासी के रूप में हुई

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के तालुका भामरागड़ में सोमवार 21 अक्टूबर को हुए मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस ने कुल 38 लाख के इनामी 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसमें से 4 नक्सली देवे उर्फ रिता, बसंत, सुखमती एवं डिव्हीसीएम कंपनी नंबर 10 की महिला नक्सली जया उर्फ भूरी पद्दा छत्तीसगढ़ निवासी के रूप में इनकी शिनाख्त हुई हैं। इसके खिलाफ भी 16 लाख का इनाम घोषित था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव गढ़चिरौली के पुलिस मुख्यालय में लाकर उनके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
गढ़चिरौली एसपी यतिन देशमुख के द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार कांकेर जिले की डिव्हीसीएम कंपनी नंबर 10 की महिला नक्सली जया उर्फ भूरी पद्दा निवासी उलिया पखांजूर के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने 16 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। नक्सली जया के खिलाफ चार हत्या समेत कुल 41 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दलम सदस्य नक्सली देवे उर्फ रिता, बसंत व सुखमती तीनों बस्तर छग के रहने वाले थे। सभी के खिलाफ दो-दो लाख के इनाम घोषित हैं। बसंत के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। वहीं सुखमती कंपनी नंबर 10 के डीवीसीएम रैंक के नक्सली रूपेश मंडावी की बॉडीगार्ड थी। मारे गये 5 नक्सलियों में एक मात्र डीवीसीएम सदस्य सावजी उर्फ अंकलू दसरू तुलावी निवासी गुरेकसा गढ़चिरौली महाराष्ट्र का था। इसके खिलाफ भी 16 लाख का इनाम घोषित था। सावजी के खिलाफ 54 हत्या के मामला दर्ज हैं। इसके अलावा आगजनी, नक्सली, लूट समेत अन्य कुल 226 अपराध महाराष्ट्र पुलिस में दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *