कुख्यात नक्सली कुंजाम हिड़मा गिरफ्तार

जगदलपुर। कुख्यात नक्सली कुंजाम हिड़मा को ओडिशा पुलिस ने कोरापुट से गिरफ्तार किया है। हिड़मा पर आठ लाख का ईनाम घोषित था। बताया गया कि कोरापुट पुलिस कुंजाम हिड़मा को सुबह पकडने में सफलता पाई है। उसके पास से एक एके-47 बरामद किया है।
बता दें कि हिड़मा नाम के कई नक्सली सक्रिय हैं। एक मड़ावी हिड़मा भी है जिसकी गिनती शीर्षस्थ नक्सलियों में होती है जो कि अभी भी सुरक्षा बलों की गिरफ्त से बाहर है। कुंजाम हिड़मा उर्फ मोहन काफी सक्रिय रहा है और उसके पास एके 47 समेत कई घातक हथियार मिलना, इसकी पुष्टि करता है। यह पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
कोरापुट एसपी रोहित वर्मा ने जानकारी दी कि कुंजाम हिडमा बीजापुर जिले के उसुरु थाना क्षेत्र के जनगुड़ा गांव में माओवादी घटनाओं में शामिल रहा है। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख और ओडिशा सरकार ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, कुल मिलाकर वह 8 लाख का इनामी नक्सली था।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। जब्त सामानों में एक एके-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), बारूद, रेडियो, चाकू और माओवादी साहित्य शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *