एनआईए ने बीजापुर में 3 अलग-अलग जगहों पर मारा छापा

बीजापुर। बीजापुर जिले में 3 अलग-अलग जगहों पर आज गुरुवार की सुबह एनआईए ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि एनआईए को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों का नक्सलियों से संबध है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम आज सुबह साढ़े 5 बजे जिले के भैरमगढ़, आवापल्ली और तर्रेम पहुंचकर कुछ लोगों के घरों में छापा मारा है, उनसे पूछताछ किया जा रहा है। इससे पहले एनआईए की टीम ने नक्सल मामले में ही बीजापुर जिले से नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए उसी के आधार पर आज छापा मारा गया है। यह माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के तय की गई समय सीमा मार्च 2026 का हिस्सा माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि एनआईए की टीम ने सप्ताहभर पहले सुकमा जिले में भी छापा मारा था। इसके अलावा सुकमा से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरि में भी छापेमार कार्रवाई की गई थी। वहीं नक्सल मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *