भाजपा नेता पर कार्यवाही कर, निर्दोष युवकों को जेल से तुरंत रिहा करें – मंडावी

बीजापुर। कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने बुधवार काे भाजपा नेताओ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजापुर के भोपालपट्टनम में भाजपा नेता बिलाल ख़ान से मिलने उनके घर पहुंचे दो निर्दोष आदिवासी युवक संदीप तलांडी और रमेश आत्रम को भाजपा नेता ने बिना किसी गुनाह के सीधे जेल भेज दिया गया । इससे भाजपा की नियत जगजाहिर होता है । विक्रम मंडावी ने इस घटना को लेकर कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि उनका अहंकार और घमंड आसमान छू रहा है । जिले के अधिकारी भाजपा नेताओं के सामने पूरी तरह शरणागत हैं । उन्हाेने इस घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी भाजपा नेता पर कार्यवाही की मांग करते हुए निर्दोष आदिवासी युवकों को बगैर शर्त जेल से तुरंत रिहा करने की मांग की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *