जिपं सदस्य ने छात्रवृत्ति का 2.25 लाख के गबन का लगाया आरोप

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इतामपारा, गुडसाकल, बिरियाभूमि व आदवाड़ा के आश्रम-छात्रावासों का जिपं सदस्य लच्छूराम मोडिय़म ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम-छात्रावासों में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते कहा कि 50 सीटर आदवाड़ा आश्रम में केवल 6 बच्चे मौजूद हैं । इसके अलावा आश्रम अधीक्षक व भृत्य भी अनुपस्थित हैं । बीते 6 महीनों से यही हालात बने हुए हैं । उन्होंने आरोप लगाते कहा कि मंडल संयोजक शिव समरथ और आश्रम अधीक्षक ने मिलकर 44 अनुपस्थित बच्चों के नाम पर मिलने वाली छात्रवृत्ति में से लगभग 2.25 लाख रूपए का गबन कर लिया है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह राशि आदिवासी बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए दी जाती है, लेकिन इसका दुरुपयोग हो रहा है। लच्छूराम मोडियम ने आगे कहा कि शिव समरथ और आश्रम अधीक्षक आदिवासी बच्चों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने शासन से मांग की है कि आदवाड़ा सहित भैरमगढ़ ब्लॉक के सभी आश्रमों और छात्रावासों में दर्ज बच्चों की वास्तविक उपस्थिति की जांच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *