वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल अरुण कुमार पांडेय बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल अरुण कुमार पांडेय बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

रायपुर, 27 मई 2026 : – छत्तीसगढ़ शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पांडेय को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है।

वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पांडेय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें Apex Scale (Level-17 Pay Matrix) में ₹2.25 लाख फिक्स वेतनमान पर नियुक्त किया गया है।

अरुण कुमार पांडेय लंबे समय से वन विभाग में अहम जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक उनकी प्रशासनिक पकड़, फील्ड अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन पर भरोसा जताया है।

मंत्रालय से जारी आदेश के बाद अरण्य भवन और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में वन विभाग की कार्यप्रणाली, वन संरक्षण और प्रशासनिक समन्वय को नई दिशा मिल सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *