6 करोड़ के ज्वेलरी लूट के आरोपी गिरफ्तार, झारखंड के सोनी गिरोह ने दिया था अंजाम

रामानुजगंज। दिनदहाड़े करीब 6 करोड़ के ज्वेलरी, और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक महिला भी शामिल है। झारखंड के ईनामी बुंकी सोनी गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट के माल को एक ज्वेलर को बेच दिया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम झारखंड, बिहार और चंडीगढ़ भेजी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली थी। दिल्ली से पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज और उसका भाई सोनू सोनी को और उसके मामा अरविंद सोनी को दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि एक्का को मोहाली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही के बाद राहुल मेहता औरंगाबाद और विक्की सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।
पुलिस ने लूट के सोने और नगद राशि को भी बरामद कर लिया है। गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में गत 11 सितंबर को तीन हथियारबंद लोग 8 किलो सोने की ज्वेलरी, और करीब 5 लाख रूपए नगद लूटकर भाग गए थे। लूटेरों ने ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पर हमला भी किया था। पुलिस ने लूट में से साढ़े तीन किलो सोना बरामद कर लिया है। बलरामपुर एसपी ने बताया कि दो आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी को कोशिश चल रही है। गिरफ्तार महिला आरोपी की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।आरोपियों पर 50-50 हजार के ईनाम घोषित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *