केशकाल घाट में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पत्थर से टकराकर पलट गई

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाट के दूसरे मोड़ में गुरूवार दोपहर में तेज रफ्तार एक अनियंत्रित वाल्वो कार कार क्रमांक सीजी 10 एआर 3333 विशालकाय पत्थर से टकराकर पलट गई, इस दुर्घटना में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ने कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाकर दुर्घटना की जांच कर रही है। केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक मोहित जैन कोंडागांव से रायपुर की ओर जा रहा था । तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पत्थर से इस तरह टकराई कि कार के चारो चक्के उपर हो गये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *