संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक, तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित

रायपुर। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है। इसी कड़ी में बुधवार संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक, तरुण प्रकाश ने सम्मानित किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 7 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया।
बिलासपुर रेल मण्डल के ट्रैक मैंटेनर-।।/ बाराद्वार श्री हिमांशु ने 11 जनवरी, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान सक्ती – बाराद्वार सेक्शन के बीच रात्रि में ट्रैक पैट्रोलिंग के दौरान अप लाइन में किलो मीटर नं.- 645/17 पर रेल फ्रेक्चर देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर ट्रैक को ठीक किया गया। इस प्रकार श्री हिमांशु की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।
बिलासपुर रेल मण्डल के ट्रैक मैंटेनर-।।/नैला श्री चन्दन कुमार ने 29 जनवरी, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान माल गाड़ी के इंजन से तीसरा वैगन में हॉट एक्सल देखा, तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया, जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया। इस प्रकार श्री चन्दन कुमार की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।
रायपुर रेल मण्डल के लोको चालक (गुड्स)/भाटापारा खिलेश्वर कुमार ने 28 जनवरी, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान निरीक्षण करते समय लोको इंजिन के इंटरमीडियट कैब बफर हाउसिंग मे दरारें एवं टूटे हुए हिस्से को देख कर तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया। जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन किया गया। इस प्रकार श्री खिलेश्वर कुमार की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।
नागपुर रेल मण्डल के की-मैन / चांदाफोर्ट, अश्विन भास्कर गोवर्धन ने 20 दिसम्बर, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान रजोली-मूलमरोड़ा सेक्शन में ड्यूटी के दौरान किलो मीटर नं.- 1185/20-21 में वेल्ड फ्रेक्चर देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर ट्रैक को ठीक किया गया। इस प्रकार श्री अश्विन भास्कर गोवर्धन की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।
नागपुर रेल मण्डल के की-मैन/चंदाफोर्ट श्री विश्राम साहु ने 21 दिसम्बर,2025 को अपने ड्यूटी के आलेवाही-सिंदेवाही सेक्शन में ड्यूटी के दौरान किलो मीटर नंबर 1163/2-3 में वेल्ड फ्रेक्चर देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर ट्रैक को ठीक किया गया। इस प्रकार श्री विश्राम साहु की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *