बुर्कलंका-कंगालतोंग के जंगल में जारी है मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर

सुकमा। जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत बुर्कलंका-कंगालतोंग के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ आज शुक्रवार सुबह से रूक-रूककर जारी है, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा 1 नक्सली को ढेर करने की खबर है, वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना व्यक्त की गई है।
विदित हो कि घने जंगलों और दुर्गम पहाडिय़ों से घिरा बुर्कलंका-कंगालतोंग क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है, और सुरक्षा बलों को इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मुठभेड़ जारी है, विस्तृत जानकारी अलग से दी जायेगी।