दंतेवाड़ा पुलिस व साइबर सेल ने गुम हुए 30 मोबाइल फोन ढूंढकर वापस लौटाया

दंतेवाड़ा। जिले के अलग-अलग पुलिस थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद स्क्क ने इन मोबाइल फोन का पता लगाने साइबर सेल की टीम को एक्टिव किया था। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से पुलिस ने 30 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। पुलिस ने लोगों के गुम हुए कुल 30 मोबाइल फोन जिसकी कुल कीमत 8 लाख 12 हजार रुपए से अधिक है, बरामद कर, दंतेवाड़ा एसपी गौराव राय ने ‘इया आपलो सामान दिया’ कार्यक्रम के तहत सभी के फोन लौटा दिए हैं। इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए साइबर सेल का एक हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है । साथ ही भारत सरकार की तरफ से जारी 1930 नंबर में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साइबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा के नाम से व्हाट्सऐप अकाउंट भी बनाया गया है, जिसमे कोई भी व्यक्ति व्हाट्सऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *