नये जीवन की शुरुआत करने जा रहे 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, सभी घायल, कुछ गंभीर

मनेन्द्रगढ़। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए जनकपुर से रतनपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस नागपुर रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बस में सवार 54 जोड़े घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर घायलों को बीच राह में तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्गा बस की रफ्तार काफी तेज थी और पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर के पास चालक ने बस पर से संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे खाई जैसे गड्ढे में जा घुसी और वह पलट गई। बस में सवार 54 नवविवाहित जोड़े थे जो मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अपने नये जीवन की शुरुआत करने जा रहे थे। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर घायलों को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल यात्रियों को नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां कुछ जोड़ों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की टीम फरार चालक-कंडक्टर की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *