सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी की मौत, तीन युवक गंभीर

राजनांदगांव। राजनांदगांव बायपास मार्ग में हुए भीषण सड़क हादसे में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी रिचा कौशिक (23) की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब रिचा कौशिक अपने दोस्तों के साथ कार में सफर कर रही थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और रिचा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और दुर्ग कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के साथ परिजनों में शोक की लहर दोड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *