स्टेशनरी व्यवसाई के परिवार पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत स्टेशनरी व्यापारी पवन शर्मा और उनके परिवार पर हमला करने वाला आरोपी युवक नंद किशोर मंडावी गिरफ्तार हो गया है, दो दिन पहले घर में घुसकर पति-पत्नी और बेटी पर उसने चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस वारदात में स्टेशनरी व्यापारी बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नंद किशोर मंडावी दंतेवाड़ा का ही रहने वाला है। पवन शर्मा के परिवार से इसका आपस में कुछ मतभेद हो गया था। जिसके बाद आरोपी युवक नंद किशोर मंडावी गीदम स्थित पवन शर्मा के घर में उसने हत्या का प्रयास कर पवन शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंची उनकी पत्नी और बेटी पर भी हमला किया था। उस रात शोरगुल की आवाज सुनकर लोग इक_ा हो गए थे। जिसके बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। वहीं पवन शर्मा को अस्पताल लेजाया गया। हमलावर युवक ने उनके हाथ, चेहरे पर वार किया था। अगले दिन पवन शर्मा की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष में पेशकर जेल दाखिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद था, जिसके कारण आरोपी युवक ने हत्या का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *