14 लाख के 2010 किलो सिलिकॉन मैंगनीज गबन करने वाले 2 गिरफ्तार, एक फरार

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट के लिए ट्रक के चालक और हेल्पर ने बेली एलॉय कंपनी के 2010 किलो सिलिकॉन मैंगनीज का ट्रक से लेकर रवाना हुआ था। जिसका बीच रास्ते में ही ट्रक मालिक के साथ मिलकर ट्रक के चालक और हेल्पर ने गबन कर लिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही 12 जून को बेली एलॉय कंपनी विजयनगरम के मालिक अंगद चतुर्वेदी ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आज रविवार को पुलिस ने 14 लाख 7033 रुपए के 2010 किलो सिलिकॉन मैंगनीज पार करने के आरोप में 2 आरोपियों ट्रक चालक सुदीप कुमार ओझा और हेल्पर रुद्र नारायण धल को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है, वहीं ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक फरार है।
नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर ट्रक क्रमांक ओडी-5-एई-2905 के चालक सुदीप कुमार ओझा और हेल्पर रुद्र नारायण धल ने बताया कि ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक के साथ मिलकर कंपनी से सिलिकॉन मैंगनीज माल लेकर आते समय रास्ते में दो हजार किलो माल को कोसागुमड़ा पेट्रोल पंप के पास उतारा गया, जिसे ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक ले गया। माल के बराबर वजन का टंकी में पानी भरकर धोखाधड़ी किया गया। आरोपियों के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक की पतासाजी की जा रही है।
जानिए क्या होता है सिलिकॉन मैंगनीज
सिलिकॉन मैंगनीज एक फेरोअलॉय है, जो मुख्य रूप से स्टील बनाने की प्रक्रिया में उपयोग होता है। यह सिलिकॉन और मैंगनीज का मिश्रण होता है, और इसका उपयोग डीऑक्सीडाइजर और मिश्र धातु के रूप में किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *