बाइक सवार युवक को वाहन ने मारी ठोकर, मौत
राजनांदगांव। राजनांदगांव से खैरागढ़ जाने वाले ओवरब्रिज में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात वाहन ने कॉलेज पढ़ाई करने बाइक से जा रहे युवक को ठोकर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है।
एक सड$क हादसे में कॉलेज छात्र की मौत हो गई। हादसे के चलते ओवरब्रिज में काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस की मदद से यातायात को बहाल किया गया। छात्र स्थानीय दिग्विजय कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घुमका थाना क्षेत्र के मासूल गांव का रहने वाला थानेश्वर वर्मा दिग्विजय कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्रा था जो रोजाना की तरह बाइक में सवार होकर कॉलेज जा रहा था। राजनांदगांव से खैरागढ़ जाने वाले ओवरब्रिज के पास जैसे ही वह पहुंचा इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *