मोदी के मन की बात का 130 वां एपिसोड शिव मंदिर व भैरमदेव वार्ड में सुना गया

जगदलपुर। निगम क्षेत्र अंर्तगत भैरमदेव वार्ड शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 130वां एपिसोड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडे रहे, जबकि अध्यक्षता महापौर संजय पांडे ने की। अतिथि के रूप में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा उपस्थित रहे, साथ ही भैरमदेव एवं शिवमंदिर के वार्डवासी बड़ी संख्या में आज रविार को मन की बात सुना। मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, स्टार्टअप इंडिया, पर्यावरण संरक्षण, श्रीअन्न (मिलेट्स) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीअन्न के प्रति देशवासियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने स्वच्छता को लेकर व्यक्तिगत प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता जन-आंदोलन का रूप ले रही है। उन्होंने परिवार व्यवस्था को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि दुनिया के कई देश इसे कुतूहल और सम्मान के साथ देखते हैं। हमारी संस्कृति और त्योहार आज वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं । इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडे, महापौर संजय पांडे एवं दिनेश पाणिग्रही ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद एवं सभापति निर्मल पाणिग्रही ने किया तथा आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद त्रिवेणी रंधारी ने किया। कार्यक्रम में दिनेश पाणिग्रही, अतुल दास, हेमलता जंगम, सरस्वती श्रीवास्तव, निर्मला दास, यशोदा राव, देवापी पाणिग्रही, रेणुका श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, चंदा श्रीवास्तव, चमेली यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *