शराब से भरी ट्रक लूटने वाला पांच साल बाद यूपी से गिरफ्तार

बिलासपुर। शराब से भरी ट्रक लूटने के मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी 48 वर्षीय जाकिर खान को बिलासपुर पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इसके साथ ही अब तक इस मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
घटना 13 नवंबर 2019 की है, जब वेलकम डिस्टलरी छेरकाबांधा, बिलासपुर से देशी शराब की 871 पेटियां, जिसकी कुल कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई थी, एक ट्रक सहित लूट ली गई थी। आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मारपीट की और शराब से भरी ट्रक को लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिंह ने 173 (8) के प्रकरणों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना कोटा द्वारा फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान जाकिर खान को यूपी के हमीरपुर जिले के परछा गांव से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, इस लूटकांड में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें सनी उर्फ भूपेंद्र मानिकपुरी, महेश कुमार घृतलहरे, प्रीत कुमार, भागीरथी उर्फ संजू घृतलहरे, अजय तिवारी, उमेश अग्रवाल और सूरज कोल शामिल हैं। जाकिर खान के साथ ही इस मामले में कुल आठ आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *