कोलकाता के घटना के विरोध में चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद रहा

दुर्ग। कोलकाता के एक अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की जघन्य बलात्कार और हत्या के बाद आईएमए के आह्वान पर देशभर के अस्पतालों के ओपीडी शनिवार को बंद रहे।
दुष्कर्म व जघन्य हत्याकांड के विरोध में आज शासकीय चंदूलाल चकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी पूर्णतया बंद रखी गई और सारे वरिष्ठ कनिष्ठ चिकित्सा शिक्षकों विशेषज्ञयों व बड़ी संख्या में चिकित्सा क्षत्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शनकर मार्च निकला। इसके बाद दुर्ग के आईएमए भवन में इकठ्ठे होकर दुर्ग के मुख्य मार्गो में रैली निकली और जनसमान्य व प्रशासन का दुर्घटना की गंभीरता की ओर आकृष्ट कर अपराधियों को कड़ी सज़ा दिए जाने की पुरज़ोर मांग कीगई जिससे इस तरह की पुनरावृति को रोका जा सके। आईएमए ने रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थितियों में सुधार की मांग की है। इसमें 36 घंटे की शिफ्ट, आराम करने के लिए सुरक्षित स्थान, और चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग शामिल है। आईएमए ने अस्पतालों के सुरक्षा प्रोटोकॉल को “एयरपोर्ट से कम नहीं” सुनिश्चित करने की मांग की है। अस्पतालों को सीसीटीवी से लैस किया जाना चाहिए और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *