ट्रक को ठोकर मारने से बाइक सवार युवक की मौत

राजनांदगांव। नंदई-मोहारा मार्ग में एक बाइक सवार युवक ने टाईल्स से भरी ट्रक के ट्रांसफार्मर को ठोकर मार दी और रास्ता रोकने वाली रस्सी से फंसकर उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह लगभग 10 बजे के आसपास की है जब नंदई-मोहारा मार्ग में श्रीराम टाईल्स दुकान में एक ट्रक टाईल्स लेकर खाली करने पहुंची थी। इस दौरान ट्रक चालक ने ट्रंसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। करंट फैलने की आशंका के चलते रस्सी से रास्ते का घेरा किया गया। इस दौरान बालोद जिले के सुरसुली के रहने वाले 25 साल के कौशल साहू मोटर साइकिल से शहर की ओर आ रहा था। उसकी रस्सी पर नजर नहीं गई। सीधे रस्सी उसके गले में फंस गई। वह जमीन में गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोंट पहुंची। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का कर्मचारी था। वह रोज आना-जाना करता था। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।










