शुक्ल भवन में याद किए जाएंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के केन्द्रीय कार्यालय शुक्ल भवन, बूढ़ापारा में 2 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें स्मरण किया जाएगा और उनके चित्र तथा गांधी चबूतरे पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जायेगी।










