मुरलीधर शादीजा चुने गए सिंधु सेवा समाज के अध्यक्ष

रायपुर। सिंधु सेवा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक देवेन्द्र नगर पंचायत भवन में सोमवार को हुई जिसमें मुरलीधर शादीजा को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सीए चेतन तारवानी, सुन्दर दास जादवानी, मुखी श्री अच्छुमल गावरी, बीएस प्रेमचंदानी, राजू तारवानी, राजेश गुरनानी,राजकुमार माखीजा, राकेश ओचवानी, दौलत पर्यानी, चंदर विधानी, नरसा लालवानी, टेकचंद रेलवानी, रतन माखीजा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकजन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय हैं कि सिंधु सेवा समाज रायपुर की अग्रणीय समाज सेवा संस्था है इसकी स्थापना 1995 में स्व कोटुमल नागवानी, श्री असुदाराम साधवानी,श्री सतीश वासवानी लाधाराम नैनवानी,श्री टेकचंद रेलवानी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित, जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए की गई थी। संस्था द्वारा पूर्व में 24 सिंगल रूम के फ्लेट श्री सुंदरदास जादवानी के कार्यकाल में बनाये गए थे जहां 24 जरूरत मंद परिवार रह रहे हैं। आगामी योजना तेलीबाँधा में राजधानी में पढ़ाई के लिए समाज की कन्याओं के लिये हास्टल एवं राजधानी रायपुर में इलाज हेतु आने वाले समाजजनों के रहवास हेतु धर्मशाला का निर्माण तथा उच्च शिक्षा हेतु प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिये आर्थिक सहायता हेतु फंड दिया जाएगा।










