आदिवासी मंत्री के दलाल के आगे नौकरशाह भी नतमस्तक , अफसरों के ब्लैक मनी को करता है व्हाइट ,दलाल और मंत्री के कारनामो की गूंज पीएमओ तक ,

आदिवासी मंत्री के दलाल के आगे नौकरशाह भी नतमस्तक , अफसरों के ब्लैक मनी को करता है व्हाइट ,
दलाल और मंत्री के कारनामो की गूंज पीएमओ तक ,

रायपुर : – महज 6 माह पहले बनी भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के इतने आकंठ तक डूब चुकी है कि इसमें न मंत्री बच रहे है न ही नौकरशाह आलम यह है कि पूरा का पूरा विभाग दलालो की भेंट चढ़ चुका है . दलाल ने नौकरशाहों की इतनी बड़ी चैन बना ली है कि अब यह दलाल अफसरों की काली कमाई को एक नम्बर में कन्वर्ट करने का काम करता है . यह बात ऐसे भी सिद्ध होती है कि राजधानी में जोरा के पास टाउन कंट्री अमारा का जो प्रोजेक्ट संचालित हो रहा है उस प्रोजेक्ट में सूत्र बताते है कि छत्तीसगढ़ व झारखंड के कई नौकरशाहों का पैसा लगा हुआ है . दलाल अपनी लक्जरी वाइट वॉल्वो कार मंत्री व अफ़सरों की सेवा में लगाए रहता है . इस दलाल की एक पुरी टीम है जो यह सारी व्यवस्था देखती है . पैसे वाले अफ़सरों को बेहतरीन सर्विस देने के लिये सारी व्यवस्था इनके द्वारा की जाती है . वीआईपी रोड स्थित एक बड़ी होटल मे आदिवासी मंत्री विशेष जलपान करने इस दलाल की वॉलवो कार से आते-आते रहते है .

दलाल के आगे नतमस्तक नौकरशाह : –

इस दलाल ने पिछली सरकार में अपना इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है कि इसके भ्रष्टाचार का जाल झारखंड तक फैल चुका है  . झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़ में इस दलाल ने इन कदर पैठ जमा ली है कि नौकरशाह भी इसके इर्द गिर्द घूमते नजर आते है जो इन अफसरों की काली कमाई को सफेद करने का भी धंधा चलाता है बताते है कि वीआईपी रोड के पास ही एक आलिशान टॉवन कंट्री प्रोजेक्ट चल रहा है इस प्रोजेक्ट में कई आईएएस अफसरों की काली कमाई लगी हुई है . अगर इसकी जांच कराई जाए तो इस दलाल के साथ कई सफेदपोश आईएएस निर्वस्त्र हो जायेगे .

पिछली सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले अफसर अब भी मौज में : –

सत्ता बदली मगर भीतरखाने जस का तस है खामियाजा पिछली सरकार में घोटालो के मास्टरमाइंड अब भी अपनी जगह में जमे हुए है . इस दलाल ने भी पिछली सरकार में जमकर काला पीला किया परिणाम आज इस दलाल का अपना अलग साम्राज्य है इस साम्राज्य की रखवाली नौकरशाह कर रहे है . अगर इस दलाल की सीबीआई जांच हो जाये इस दलाल के साथ कई नौकरशाह जेल की सलाखों के पीछे नजर आएंगे .

दलाल और मंत्री के कारनामो की गूंज पीएमओ तक : –

जनसंवाद की खबर प्रकाशन के बाद मंत्री और दलाल में हड़कंप मचा हुआ है इस हड़कंप की गूंज दिल्ली पीएमओ तक पहुँच गई है सूत्र बताते है कि पीएमओ कार्यालय से उक्त मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है मगर मंत्रियों का हाल कही छिपा हुआ नही है जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है मंत्री सांतवे आसमान में है . देखना होगा कि पीएमओ को मंत्री और दलाल किस तरह बरगलाते है या पीएमओ के निर्देशन के बाद इनपर गाज गिरती है .

जिस तरह मंत्रियों अहंकार है तो यह कहना गलत नही होगा कि आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में इनकी लंका लग ही जाएगी लेकिन समय रहते इन मुद्दों पर संज्ञान लिया गया तो जिस विश्वास के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार आई वह विश्वास और सुशासन की सरकार का संकल्प साकार हो जाएगा .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *