शिक्षा अधिकारी ने लिया 7 स्कूलों का जायजा, 4 मिले बंद

बिलासपुर। बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जब स्कूलों का निरीक्षण करने निकले, तब उन्हें 4 स्कूलों में ताला लगा मिला, उन्होंने 7 स्कूलों का निरीक्षण किया जहां एक स्कूल में टीचर देरी से पहुंचा। उन्होंने सभी लापरवाह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके एक दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए।
गुरुवार को बिल्हा बीईओ सुनीता ध्रुव ने सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर प्राथमिक शाला उमरिया का निरीक्षण किया, जहां स्कूल में ताला बंद था। इसके बाद उन्होंने 7:10 पर शासकीय प्राथमिक शाला घूमा, 7:15 पर शासकीय प्राथमिक शाला बिटकुली, और 7:22 पर शासकीय प्राथमिक शाला बरतोरी का भी निरीक्षण किया। इन सभी स्कूलों में ताला बंद मिला। बीईओ सुनीता ध्रुव ने बताया कि सभी संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *