प्रांत स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से लौटीं दुर्गा वाहिनी की बहनों का पेंड्रारोड स्टेशन पर भव्य स्वागत

पेंड्रा। सरस्वति शिशु मंदिर, कुरूद (धमतरी) में प्रांत स्तरीय दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर लौटीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की 6 बहनों का पेंड्रारोड स्टेशन परिसर स्थित संतोषी माता मंदिर में अंगवस्त्र ओढ़ाकर, तिलक लगाकर और जयकारों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ इन बहनों का स्वागत किया। स्वागत के दौरान बहनों को अंगवस्त्र पहनाए गए और माथे पर तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य युवतियों को आत्मरक्षा, शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत करना रहा। बहनों को न केवल युद्ध कौशल, बल्कि समाज में नेतृत्व करने, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किया गया।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बहनें आकांक्षा साहू – दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका, पायल वैष्णव – जिला महाविद्यालय छात्रा प्रमुख,कशिश साहू – प्रखंड छात्रा प्रमुख ,यशिका साहू, संजना साहू, काजल साहू – दुर्गा वाहिनी सदस्याएं शामिल हैं।
ये बहनें अब जिलेभर में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय रहेंगी।
स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया,जिला सह मंत्री प्रकाश साहू,सुरक्षा प्रमुख नवीन विश्वकर्मा,कंचन मिश्रा, रुक्मणी तिवारी, संदीप सिंघाई, सनी अगवानी, दिलीप विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिकगण ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *