37.5 किलो अवैध गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सुकमा। जिले की कोंटा पुलिस ने 37.5 किलो अवैध गांजा के साथ पांच आरोपियों एकला यशवंत निवासी सुभाष कॉलोनी भूपालपल्ली थाना, कट्टेकोला पवन कल्याण निवासी थाना भूपालपल्ली(तेलंगाना), जयशंकर भूपालपल्ली (तेलंगाना), कुंजा जीवन ज़िला भद्रादी कोत्तागुडेम (तेलंगाना), डमसलपुडी अभिषेक ज़िला भद्रादी कोत्तागुडेम (तेलंगाना), करनम वीराबाबू गोल्लागुडेम थाना (तेलंगाना) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिरी से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तेलंगाना की ओर 2 मोटर साइकिल में 5 व्यक्ति अवैध गांजा का परिवहन कर रहे हैं, जिन्हें घेराबंदी कर जय स्तंभ चौक बिजली ऑफिस के पास पुलिस द्वारा पकड़ा गया। जिनकी तलाशी लेने पर 37.5 किलो अवैध गांजा, 2 नग मोटर साइकिल, 5 नग मोबाइल जब्त की गई। जिस पर थाना कोंटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार 5 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पांचों गिरफ्तार आरोपी तेलंगाना निवासी हैं। जानकारी अनुसार आरोपियों में एकला यशवंत निवासी सुभाष कॉलोनी भूपालपल्ली थाना, कट्टेकोला पवन कल्याण निवासी थाना भूपालपल्ली ज़िला, जयशंकर भूपालपल्ली (तेलंगाना), कुंजा जीवन ज़िला भद्रादी कोत्तागुडेम (तेलंगाना), डमसलपुडी अभिषेक ज़िला भद्रादी कोत्तागुडेम (तेलंगाना), करनम वीराबाबू गोल्लागुडेम थाना (तेलंगाना) का निवासी होना पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *