बिलासपुर मंडल रेल परिवार के 23 सदस्य सेवानिवृत्त

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् 23 रेल परिवार के सदस्य माह अप्रैल 2025 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए।
मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफैल खान द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज़, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त हो रहे 23 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 03, इंजीनियरिंग विभाग से 09, विद्युत विभाग से 04, मेडिकल विभाग से 02, सिग्नल व दूरसंचार से 02 तथा वाणिज्य विभाग से 03 कर्मचारी शामिल हैं।
इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *