एसईसीएल मुख्यालय के 2 सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले 2 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में निदेशक तकनीकी (संचा. सह यो/परि) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, सीवीओ श्री हिमांशु जैन, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री रविन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय वरीय प्रबंधक (माइनिंग) क्यूसी विभाग, श्री मधुसुदन मेनन वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक (राजभाषा) ए 1 के सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उदबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के इस मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
सेवानिवृत्त कर्मियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं ।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उदघोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *