अबूझमाड़ में नक्सलियों द्वार बनाये गये 500 मीटर लंबा व 7 फीट गहरा सुरंग मिला

नारायण्पुर । अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों द्वार बनाये गये 500 मीटर लंबी और 7 फीट गहरे सुरंग को सुरक्षाबलों ने दस्तयाब कर उसे नष्ट कर दिया है। इंद्रावती नदी के पार अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाये गये लगभग पांच सौ मीटर की लंबी सुरंग के भीतर नक्सली आराम से चल सकते हैं और रह सकते हैं। यह सुरंग जमीन उपर से नजर नही आती है, नक्सली इसके अंदर घुसकर छिप जाएं तो कहीं से नजर नहीं आएंगे। संभवत: नक्सली इस सुरंग का उपयोग इसमें छिपकर अपने बचाव के लिए उपयोग करते रहे होंगे ।
वर्तमान में यह सुरंग कुछ जगहों पर धंस गई है, लेकिन अभी भी इसका बहुत बड़ा हिस्सा ठीक-ठाक स्थिति में है, जिसका उपयोग नक्सली छिपने और नक्सल सामग्री के छिपाकर रखने के लिए करते रहे होंगे।सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के इस सुरंग को ध्वस्त कर दिया है। विदित हो कि बीते दिनों सुकमा जिले में भी जवानों ने ऐसे ही एक सुरंग को बरामद किया था, जहां नक्सलियों ने जमीन के अंदर न केवल सुरंग का निर्माण किया था, बल्कि उसमें हथियार बनाने का छोटा कारखाना भी स्थापित कर रखा था।










