अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि समलूर क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समलूर निवासी भारत सिंह ठाकुर उर्फ भरत पिता स्व. बलदेव ठाकुर, उम्र 62 वर्ष, निवासी कबाड़ी पारा, समलूर के कब्जे से 4.467 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह गांजा गुलाबी रंग की थैली में रखा था और खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ था।
अभियान के दौरान, एक अन्य आरोपी छबीन्द्र ठाकुर पिता स्व. चरण सिंह ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी कबाड़ी पारा, समलूर के घर की तलाशी ली गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपने घर के पीछे बाड़ी में साड़ी से घेराबंदी कर अवैध रूप से गांजा की खेती की थी। तलाशी के दौरान 9.450 किलोग्राम गांजा के पौधे बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *