तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत फरसागुड़ा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों लोकनाथ कश्यप व कार्तिक कश्यप को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे बाईक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। भानपुरी पुलिस ने आज रविवार सुबह दोनो मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
भानपुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाकेल निवासी लोकनाथ कश्यप व कार्तिक कश्यप एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम जुनावनी गए हुए थे, जहां से शनिवार की रात काम खत्म कर वापस आने के दौरान फरसागुड़ा पशु चिकित्सालय के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भानपुरी अस्पताल के शव घर में रखवा दिया, वही अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है, आज रविवार की सुबह शव का पीएम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना में मृतक लोकनाथ खेती किसानी का काम करता था, वहीं कार्तिक पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *