एनटीपीसी नहर कैनाल के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के गेट नंबर-3, एनटीपीसी नहर कैनाल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुमित मिरी (27 वर्ष) पिता देवानंद मिरी, निवासी बलगी शांति नगर के रूप में हुई है। शव के पास से एचएफ डीलक्स बाइक (सीजी 12 बीएल 7497) और एक मोबाइल बरामद हुआ है। मृतक का हत्या हुआ है या उसने आत्महत्या किया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की जांच करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *