रामाराम मेला कल, सुकमा मेला 12 को

सुकमा। जिले का प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटक स्थल रामाराम में मेला और जिला मुख्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष रामाराम मेला 11 फरवरी को वहीं सुकमा मेला 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। मेले के गरिमामयी आयोजन और समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आहूत की गई, बैठक में कलेक्टर ने मेला के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा।
उल्लेखनिय है कि छत्?तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित रामाराम भगवान श्रीराम से जुड़ा एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। शोधकर्ताओं के अनुसार वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम सुकमा जिले के रामराम पहुंचे थे, यहां उन्होंने भू-देवी की पूजा की थी। गांव में श्रीराम की कई निशानियां मिलती हैं, इस गांव में वर्षों पुराना मंदिर है। वर्तमान में यहां एक मंदिर है, जो सुकमा सहित ओडि़शा और तेलंगाना के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र है। मां रामरामिन चि?टमिट्टीन अम्मा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भरोसा है कि मां न केवल उनकी मनोकामना पूर्ण करेंगी, बल्कि उनके सुख और समृध्दि का भी ख्याल रखती है। 1834 में भूदेवी की जगह पर रामारामिन चि?टमिट्टीन अम्मा देवी मंदिर की स्थापना सुकमा के तत्कालीन शासक रामराज देव ने की थी। रामाराम के पास होने के कारण ये मंदिर देवी रामारामिन के नाम से प्रसिद्ध है। यह प्राचीन मंदिर पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। रामाराम सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव है। रामाराम में चिटमिट्टीन अम्मा देवी का प्राचीन मंदिर है। इस क्षेत्र के लोगों में देवी के प्रति गहरी आस्था होने के कारण रामाराम सुकमा जिले के लोगों के लिए एक तीर्थ स्थल की तरह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *