नक्सलियों द्वारा लगाये गये 20-20 किलो के 2 आईईडी बरामद

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना पोलमपल्ली से सीआरपीएफ के के जवान सर्चिंग पर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दोरनापाल-जगरगुंडा जाने वाली मार्ग के पास नक्सलियों द्वारा लगाये गये 20-20 किलो का 2 नग कमांड आईईडी को सुरक्षित तरीके से बरामद कर सीआरपीएफ के जवानों ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।










