दो जिलों में विभाजित होगा बिलासपुर, मांगे गए अध्यक्षों के लिए सुझाव

बिलासपुर। जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव और पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में बिलासपुर को संगठनात्मक दृष्टि से दो जिलों में विभाजित करने की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं से नए जिलाध्यक्षों के नामों पर सुझाव मांगे। इस अवसर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी, जिला पंचायत और नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित थे।
अनुराग सिंहदेव ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक कार्य को सुगम बनाने के लिए बड़े जिलों के परिसीमन का सुझाव दिया है। इसी के तहत बिलासपुर, तखतपुर और कोटा को मिलाकर एक संगठन जिला और बेलतरा, मस्तूरी और बिल्हा को मिलाकर दूसरा संगठन जिला बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिलासपुर की छ: विधानसभाओं के संगठनात्मक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बैठक में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भाजपा को विश्व की अग्रणी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का अतुलनीय योगदान है। आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के सम्मान का चुनाव बताते हुए बूथ स्तर पर हर संभव मेहनत का आह्वान किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, हर्षिता पांडे और अन्य नेता भी उपस्थित रहे। परिसीमन के बाद अगले चरण की बैठक नए जिलों के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *