डॉ अंबेडकर पर केंद्रित फिल्म रमाई की स्क्रीनिंग हुई मुंबई में, अदाकारी देख भावुक हुए लोग

00 भिलाई के धाबर्डे दंपति मुख्य भूमिका में, बाबा साहब के अनसुने पहलुओं को दिखाएगी फिल्म
भिलाई। संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष में उनकी पत्नी रमाई की भूमिका पर फिल्म रमाई बन कर तैयार हो चुकी है। फिल्म में डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन के अनसुने पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म की पहली स्क्रीनिंग मुंबई के क्यू लैब में रखी गई। इस फिल्म को देखने के बाद मौजूद लोग भावुक हो गए।
फिल्म रमाई के जरिए इस्पात नगरी भिलाई निवासी प्रेरणा धाबर्डे और सेवाभावी चिकित्सक डॉ उदय कुमार पहली बार बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। प्रेरणा धाबर्डे ने फिल्म में रमाई की केंद्रीय भूमिका निभाई है तो वहीं, डॉ उदय कुमार ने डॉ भीमराव अंबेडकर की भूमिका निभाई है। फिल्म में छत्रपति शाहू महाराज की भूमिका निभा रहे दिग्गज अभिनेता रजा मुराद, प्रेरणा और उदय के एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि प्रेरणा और उदय ने फिल्म में एक्टिंग नहीं की है, बल्कि किरदार को जिया है। फिल्म के निर्माता कृष्णा चौहान और डायरेक्टर कबीर दा की तारीफ करते हुए रजा मुराद ने कहा- उन्होंने बहुत ही खूबसूरत फिल्म बनाई है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन के अनसुने पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा और यह फिल्म लोगों को प्रेरित करेगी।
फिल्म में प्रेरणा धाबर्डे, डॉ उदय कुमार, रजा मुराद, ओमकार दास मानिकपुरी (नत्था),अशोक देवल, संजय बनसोडे और कैनल मुनेश्वर की मुख्य भूमिकाएं हैं। लंदन में बाबा साहेब के सहयोगी मित्र फेनी फिजरोल्ड की भूमिका प्रतिमा मिश्रा ने निभाई है। प्रेरणा फिल्म्स यूनिवर्सल के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता कृष्णा चौहान, सह-निर्माता प्रेरणा धाबर्डे हैं। इस फिल्म को कबीर दा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के कैमरामैन सुमित सन, आर्ट डायरेक्ट प्रवीण वासनिक, साउंड रिकॉर्डिस्ट बाबू ख़मीसा, एडिटर अलमास खान, म्यूजिक डायरेक्टर दिनेश अर्जुना और फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म का बैक ग्राउंड म्यूजिक राजेश बिष्ट ने तैयार किया है। फिल्म के गाने बॉलीवुड सिंगर वैशाली माडे और सुहासिनी भेलौंडे ने की आवाज में रिकॉर्ड किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *